मीरा नामक अभिनेत्री को आप भूल गए हों तो याद दिला दें कि इस पाकिस्तानी अभिनेत्री को महेश भट्ट ने ‘नजर’ फिल्म के जरिए पेश किया था। फिल्म प्रदर्शित होने के पूर्व मीरा की खूब तारीफ की गई थी, लेकिन फिल्म देखने के बाद मीरा की पोल खुल गई कि वे अभिनय नहीं कर सकती।
सूत्रों के मुताबिक इन दिनों मीरा की मानसिक हालत ठीक नहीं है और उन्हें इस बात का भय सता रहा है कि कोई उन्हें मारना चाहता है। कुछ ऐसे ही हालातों से परवीन बॉबी भी गुजरी थीं और उन्होंने अपने करियर का कबाड़ा कर लिया था।
‘नजर’ फिल्म के बाद मीरा ने बॉलीवुड में पैर जमाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें महत्व नहीं दिया गया। वे शाहरुख खान की भी नायिका बनना चाहती थीं। मीरा कई दिनों के लिए गायब हो जाती थी, जिसके बारे में उनके माता-पिता को भी पता नहीं रहता था कि वे कहाँ हैं?
पिछल दिनों मीरा आधी रात को महेश भट्ट के घर जा पहुँची और रहने के लिए उन्होंने जगह माँगी। मीरा का कहना था कि कोई शख्स उन्हें परेशान कर रहा है। महेश भट्ट ने मीरा की मानसिक स्थिति को देख उन्हें पनाह देने से इंकार कर दिया। इसके बाद मीरा ‘नजर’ फिल्म के निर्माता के साथ चली गईं।