क्या सही है और क्या गलत, इसका फैसला करना कई बार मुश्किल हो जाता है। कुछ ऐसे ही हालात फिल्म ‘राइट या राँग’ के चरित्रों के सामने आ जाते हैं। सनी देओल, इरफान खान, कोंकणा सेन शर्मा और ईशा कोप्पिकर जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म 12 मार्च को प्रदर्शित हो रही है। मोंटी शर्मा द्वारा संगीतबद्ध गीत ‘तेरे लिए’ अच्छा बन पड़ा है। इसमें फिल्म की स्टोरी की झलक मिलती है।