फिल्म की मेकिंग देखना भी एक अलग ही तरह का अनुभव देता है। इससे हमें पता चलता है कि इससे फिल्म से जुड़े लोगों को शूटिंग के दौरान क्या परेशानी आई। कैसे उन्होंने इसका सामना किया। शॉट कैसे फिल्माया? वे क्या कहना चाहते हैं।
‘राइट या राँग’ में सनी देओल, इरफान खान, ईशा कोप्पिकर और कोंकणा सेन शर्मा जैसे कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन किया है नीरज पाठक ने। आइए जाने क्या कहते हैं सनी और नीरज फिल्म के बारे में।