पॉप स्टार से फैशन डिजाइनर बनीं विक्टोरिया बेकहम ने ऑस्कर अवॉर्ड समारोह के बाद आयोजित एक पार्टी में कुछ ऐसी हरकतें की जो मशहूर एक्टर गेरॉर्ड बटलर को नागवार गुजरीं।
बटलर जब पार्टी में आ रहे थे तो उन्होंने देखा कि विक्टोरिया फोटोग्राफरों के सामने तरह-तरह का पोज देकर तस्वीरें खिंचवा रही हैं और यह बात बटल को पसंद नहीं आई।
बटलर की परेशानी से बेखबर विक्टोरिया एक के बाद एक पोज देकर तस्वीरें खिंचवाने में मशगूल थीं। यह देखकर बटलर झल्लाकर सीधा अंदर चले गए।(भाषा)