शेर भले बूढ़ा हो जाए, लेकिन रहता तो वह शेर ही है। मैडोना भले ही 50 की हो गई हैं, लेकिन अभी भी उनमें जवानों वाला दमखम है।
ऑस्कर अवॉर्ड के बाद सभी पार्टी का मजा ले रहे थे। डांस चल रहा था। हॉलीवुड एक्टर गेरॉर्ड बटलर ने अपने साथ डांस करने का चैलेंज मैडोना को दिया, जिसे तुरंत उन्होंने एक्सेप्ट कर लिया। आखिर यह चैलेंज उनके डांस को लेकर जो था।
शानदार डांस कर मैडोना ने बटलर को दिखा दिया कि उम्र ढलने के बावजूद उनके पाँव की थिरकन कम नहीं हुई है। मैडोना के डांस को देखकर बटलर काफी इम्प्रेस हुए। इसके दोनों डांस फ्लोर पर देर तक डांस करते रहे।