समाचार | टीवी टाइम | आलेख
मुख पृष्ठ » मनोरंजन » टीवी » समाचार » शाहरुख खान : टेबल पर चढ़कर नाचे
Bookmark and Share Feedback Print
 

‘म्यूजिक का महामुकाबला’ के दर्शक उस समय चकित रह गए जब शाहरुख खान ‘दीवानगी है’ गीत सुनकर अपने आपको रोक नहीं सके और टेबल पर चढ़कर नाचने लगे। बारी जब ‘दर्दे डिस्को’ की आई तो उन्होंने अपना शर्ट खोल दिया और झूम उठे।

Shahrukh Khan
PR

23 जनवरी को प्रसारित होने वाले ‘म्यूजिक का महामुकाबला’ शाहरुख स्पेशल एपिसोड होगा। इसमें शाहरुख पर फिल्माए गए लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए जाएँगे। शाहरुख और करण जौहर इसमें विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

शूटिंग के दिन किंग खान बेहद उत्साहित थे। सभी प्रतियोगियों के साथ वे थिरकते रहे और उनकी ऊर्जा देख सभी लोग दंग रह गए। स्टार प्लस पर शनिवार रात 9 बजे यह शो देखा जा सकेगा।
संबंधित जानकारी खोजें