समाचार | टीवी टाइम | आलेख
मुख पृष्ठ » मनोरंजन » टीवी » समाचार » डिम्पी बनीं राहुल की दुल्हन
Bookmark and Share Feedback Print
 
Rahul-Dimpy
WD
राहुल महाजन ने शादी करने का अपना वादा निभाया। एनडीटीवी इमैजिन के शो ‘राहुल दुल्हनिया ले जाएगा’ के जरिये उन्होंने लड़की का चुनाव किया और शादी भी की। कोलकाता की डिम्पी गाँगुली ने हरप्रीत छाबड़ा और निकुंज मलिक को पछाड़ा और राहुल के दिल में अपनी जगह बना ली।

कई लोगों का मानना था कि डिम्पी को ही राहुल अपना जीवनसाथी बनाएँगे और वैसा ही हुआ। मुंबई के एक होटल में शादी का आयोजन किया गया, जिसमें कई लोग और दोनों पक्षों के रिश्तेदार मौजूद थे।

डिम्पी का वास्तविक नाम सोमाश्री है और वे मॉडल तथा अभिनेत्री हैं। 21 वर्षीय डिम्पी की यह पहली शादी है, जबकि राहुल की दूसरी। गौरतलब है कि राहुल ने पहली शादी अपनी बचपन की दोस्त श्वेता से की थी जो ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई।

राहुल ने उम्मीद जताई कि उनकी दूसरी शादी कामयाब होगी और डिम्पी को खुश रखने की वे पूरी कोशिश करेंगे।
संबंधित जानकारी खोजें