दालभरी गुझिया

- डॉ. किरण रमण
सामग्री : 2
प्याले मैदा, 2 बड़े चम्मच तेल, 1 प्याला उबली चना दाल, 1 छोटा चम्मच बड़ी इलायची के दाने, 1 बड़ा चम्मच किशमिश, 8-10 कटे खजूर, 8-10 कटे काजू, 2 बड़े चम्मच कसा नारियल, 2 बड़े चम्मच कसा खोया या मिल्क पावडर, 1/2 प्याला चीनी, तलने के लिए तेल।विधि : मैदे में तेल मिलाकर कड़ा गूँध लें। दाल को थोड़ा मसल लें तथा इसमें बाकी सामग्री मिला लें। 1 चम्मच तेल में इसे भूनकर चीनी मिलाएँ। मैदे की छोटी लोई बनाकर बेल लें। गुझिया के साँचे में रखकर भरावन रखें तथा गुझिया बना लें।गरम तेल में धीमी आँच पर गुझिया तल लें। गर्मागर्म ही सर्व करें।