मुख्य पृष्ठ > विविध > व्यंजन > मीठे पकवान
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कॉर्न के गुलाब जामुन  Search similar articles
ND

सामग्री :
ताजे नरम कॉर्न 10-12 नग, मावा ताजा 200 ग्राम, अरारोट 100 ग्राम, 250 ग्राम घी तलने के लिए, छोटी इलायची पिसी हुई अंदाज से, 450 ग्राम शक्कर।

विधि :
भुट्टों को धोकर किसनी में कीस लें फिर उसे मिक्सर में बारीक होने तक पीसें। इसमेपानडालेंअब इसे निकालकर एक थाली में निकाल उसे देख लें कि उसमें रेशे वगैरह तो नहीं हैं।

अब कड़ाही में थोड़ा-सा घी डालकर गर्म करें। उसमें यह पदार्थ डालें फिर चलाएँ। हल्का गुलाबी भूनें और पुनः थाली में रखें।
  भुट्टों को धोकर किसनी में कीस लें फिर उसे मिक्सर में बारीक होने तक पीसें। इसमें पानी ना डालें। अब इसे निकालकर एक थाली में निकाल उसे देख लें कि उसमें रेशे वगैरह तो नहीं हैं।      


इसके बाद ठंडा होने पर उसमें अरारोट व मावा डालकर खूब मसलें। अब इसकी छोटी-छोटी गोलियाँ बनाकर उसके अंदर चिरोंजी दाने को रखती जाएँ। चारों ओर बंद करके गोल शेप दें। ऐसे सब बनाकर रख लें।

ND
अब पुनः कड़ाही में सारा घी डालकर गर्म करें। धीमी आँच पर सारी गोलियों को गुलाबी-गुलाबी तलें। दूसरी ओर एक भगोने में 2 तार की चाशनी बनाएँ। भगोने में 400 ग्राम शक्कर डालकर एक से डेढ़ गिलास पानी डालकर पकाएँ। जब चाशनी बन जाए, तब उसमें पिसी इलायची डाल दें।

थोड़ा ठंडा होने पर सारी गोलियाँ डाल दें। ध्यान रहे कि ये गोलियाँ पूरी तरह से चाशनी में डूबी रहें। थोड़ी-थोड़ी देर से हिलाती रहें। बस तैयार हो गए मनपसंद कॉर्न के गुलाब जामुन। इन्हें प्लेटों में रखकर सजाएँ और घर आए मेहमानों को सर्व करें।
और भी
मेंगो कर्ड
घुघर लापसी
बादाम शेक
मेवा-मलाई राइस
चंद्रकला
आम का हलवा