चॉकलेटी चीज़ बॉल्स

- लीना बड़जात्या
सामग्री : पनीर 250 ग्राम, मैदा 1 कप, बेकिंग पावडर आधा छोटा चम्मच चाशनी के लिए : शक्कर 300 ग्राम, पानी, सजावट के लिए 1 कप चॉकलेट सॉस विधि : एक बर्तन में पनीर ले लें। इसमें मैदा और बेकिंग पावडर मिलाएँ। इसे अच्छी तरह मिलाकर आटा गूँथ लें। अब इस तैयार मिश्रण के छोटे-छोटे बॉल्स बनाएँ। एक बर्तन में शक्कर और पानी मिलाएँ। इसे तब तक उबालें, जब तक इसकी गाढ़ी चाशनी न बन जाए। तैयार चाशनी में बॉल्स डालें। अच्छी तरह पकने के लिए इसे कुछ देर तेज और कुछ देर कम आँच में पकाएँ। ठंडी होने पर अलग रखें। सर्व करने से पहले बॉल्स की अतिरिक्त चाशनी निकाल लें। एक-एक बॉल को चॉकलेट सॉस में डीपकर फ्रिज में ठंडा होने तक रखें।