अगर आप भी अपनी खूबसूरती निखारने के लिए बाजार से कॉस्मेटिक्स खरीद रही हैं तो सावधान रहें। इन दिनों मार्केट में ऐसे नकली कॉस्मेटिक्स की भरमार है जो हूबहू असली जैसे दिखते हैं और इन्हें पहचानना भी मुश्किल है। इनका इस्तेमाल इतना खतरनाक है कि इससे सूरत सँवरने के बजाए बिगड़ भी सकती है।
तुलसी के काढ़े में थोड़ा-सा सेंधा नमक एवं पीसी सौंठ मिलाकर सेवन करने से कब्ज दूर होती है। दोपहर भोजन के पश्चात तुलसी की पत्तियाँ चबाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है।
इस मौसम में डायरिया, स्किन इन्फेक्शन, वायरल फीवर, डेंगू, मलेरिया जैसी कई गंभीर बीमारियाँ लोगों को परेशान करती हैं। जगह-जगह जल-जमाव की वजह से भी मच्छरों का आतंक कायम हो जाता है। मच्छरों की वजह से डेंगू और मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। कई बार बारिश में भीगने से भी बुखार हो जाता है। बरसात के मौसम में बीमारियाँ आम बात हैं :