एक और मैं

पद्मजा सेनबरसों से मेरे पीछेदबे पाँव आहटहीन चलता है कौन, न जाने!अचानक पलटकर जब भी देखना चाहती हूँ छिप जाता है किसी अदृश्य कोने में,और मेरे मुड़ते ही फिर से चलने लगता है। कुछ फासला रखकर सतर्क कदमों सेमैं फिर नहीं मुड़ती लेकिन मेरे सिर के पीछे मानो अदृश्य दृष्टि उग आती हैजो देखती रहतीवो अभी भी चल रहा है,उसी तरह आहटहीन, सतर्क और नीरव!मेरी हर गतिविधि पर चौकन्नी नजर रखे,इसी तरह गुजरे हैंदिनमहीने और वर्षमैं चलती हूँवो चलता है और मैं जानती हूँ मेरे रुकते ही वो भी रुक जाएगा सौजन्य से - कथाबिंब