अमर चित्र कथा | चिट्ठी-पत्री | कहानी | क्या तुम जानते हो? | प्रेरक व्यक्तित्व | कविता | अजब-गजब | हँसगुल्ले
मुख पृष्ठ » विविध » नन्ही दुनिया » कविता » सर्दी की वो शाम (kids world poem Cold winter)
Bookmark and Share Feedback Print
 
महेश पटेल

नीड़ को जाने लगता जब हर एक परिन्दा।
होती है सर्दी की खुशनुमा संध्या।
सूरज नारंगी होकर कहना शुभ विदा हँसकर
मधम मधम शशि चला आ रहा झोली में खुशियाँ भरकर

एक और हरियाली बिस्तर में छिपने को जाने लगी
पर्वत नदियों को भी सफेद सी रजाई भाने लगी।

तारे मुस्कराते, पर ठंड से कँपकँपाते।
मैं खड़ा छत पर, पर वो मुझको चिढ़ाते।

चाँद खिड़की से झाँककर हमसे कह रहा है।
इशारा है उसका उसकी तरफ,
जो इस सर्दी को नंगे बदन सह रहा है।

सौजन्य से - देवपुत्र
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: सर्दी कविता