रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमुख मुकेश अंबानी को लगातार दूसरे साल सबसे अमीर भारतीय होने का गौरव मिला है। अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स की सूची में 29 अरब डॉलर की धनसंपत्ति के साथ वह सबसे अमीर भारतीय बताए गए हैं।
मेक्सिको के अरबपति कार्लोस स्लिम 53.5 अरब डॉलर की परिसंपत्ति के साथ विश्व के सबसे अमीर आदमी हैं। अंबानी वैश्विक सूची में चौथे स्थान पर हैं...