एनआरआई गतिविधि | एनआरआई सिनेमा | बहस | एनआरआई साहित्य | खास खबर
मुख पृष्ठ » विविध » एनआरआई » एनआरआई सिनेमा » बर्लिन फिल्मोत्सव में मराठी फिल्म ‘विहीर’
Bookmark and Share Feedback Print
 
WD

विभिन्न फिल्मोत्सवों में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद मराठी फिल्म ‘विहीर’ अगले महीने होने वाले बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी दिखाई जाएगी। फिल्म के पटकथाकार और अभिनेता गिरीश कुलकर्णी ने ‘प्रेस ट्रेस्ट’ से कहा, ‘बर्लिन में फिल्म का प्रदर्शन 14, 15, 16 और 17 फरवरी को किया जाएगा।’ ‘विहीर’ (कुआँ) ऐसी दूसरी मराठी फिल्म होगी जिसका प्रदर्शन बर्लिन उत्सव में किया जाएगा। इससे पहले जब्बार पटेल की ‘सामना’ 35 वर्ष पहले बर्लिन उत्सव में दिखाई गई थी।

इत्तेफाक से ‘सामना’ और ‘विहीर’ दोनों में डॉ. मोहन आगाशे ने अभिनय किया है। कुलकर्णी ने कहा कि ‘जनरेशन सेक्शन’ में ‘विहीर’ की प्रतिस्पर्धा करीब 15 फिल्मों से होगी। उन्होंने कहा कि ‘जनरेशन सेक्शन’ में दो श्रेणियाँ हैं। पहली श्रेणी छह से 14 वर्ष की आयु समूह के बच्चों के लिए बनाई गई फिल्मों की है, जबकि ‘विहीर’ दूसरी श्रेणी में है जो 14 से 21 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए बनी फिल्मों के लिए है। सत्य घटना पर आधारित इस फिल्म का मुंबई में पाँच मार्च को प्रदर्शन होगा। बर्लिन उत्सव के अलावा यह फिल्म ‘इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल रॉटरडेम 2010’ में भी नजर आएगी।

ज्ञात हो कि ‘विहीर’ एक किशोरवय के बच्चे की कहानी पर आधारित पर है जो अपने बड़े भाई की मौत के बाद जिंदगी और मौत के बीच झूलते सवालों के जवाब ढूँढने की कोशिश करता है। (भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें