जावेद अख्तर की बेटी और फरहान की बहन ज़ोया अख्तर ने अपनी अगली और अनाम फिल्म की शूटिंग की सारी तैयारियाँ कर ली हैं। पूरी फिल्म को स्पेन में फिल्माया जाएगा। यह फिल्म एक रोड ट्रिप पर आधारित है।
फिल्म में फरहान अख्तर, रितिक रोशन और अभय देओल जैसे बेहतरीन अभिनेता साथ में काम कर रहे हैं। यह फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है जो शादी करने के पहले आखिरी बार लंबी यात्रा पर साथ निकलते हैं।
जोया ने इसके पूर्व ‘लक बाय चांस’ फिल्म बनाई थी। इस फिल्म में जोया के निर्देशन की प्रशंसा हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमान नहीं दिखा पाई। उम्मीद की जानी चाहिए कि इस बार जोया की फिल्म को सफलता भी मिलेगी।