नेपाल के जनकपुर कस्बे में भारतीय मूल के एक मीडियाकर्मी की एक सभ्रांत मोहल्ले में अज्ञात बंदूकधारियों ने हत्या कर दी। गौरतलब है कि माह भर पहले ही एक प्रमुख मीडियाकर्मी जमीम शाह की भी दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी।
अज्ञात बंदूकधारियों ने प्रमुख पत्रकार और कारोबारी अरूण सिंघानिया की कल शाम होली खेलते समय उनके घर में हत्या कर दी। एक निजी रेडियो के अनुसार, जनकपुर मारवाड़ी सेवा समिति के अध्यक्ष सिंघानिया को शाम साढ़े छह बजे नजदीक से सिर में गोली मारी गई। सिंघानिया (50) नेपाली दैनिक जनकपुर टुडे के प्रकाशक और स्थानीय रेडियो टुडे से भी जुड़े थे। (भाषा)