भारतीय मूल की एक 32 वर्षीय महिला को मृत पाया गया है। जनवरी महीने में इस महिला के शहर के मुख्य हिस्से से लापता हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस का मानना है कि यह खुदकुशी का मामला हो सकता है।
कुक काउंटी शेरिप कार्यालय के प्रवक्ता स्टीव पैटरसन ने बताया कि संगीता जैन पटेल नाम की भारतीय मूल की इस महिला का शव रविवार को डेस प्लेंस नदी से निकाला गया।
पैटरसन ने कहा कि ऐसा प्रतीत नहीं होता कि इस महिला के साथ कुछ गलत हुआ है और कुक काउंटी मेडिकल जाँचकर्ता द्वारा कराई गई ऑटोप्सी की रिपोर्ट के मुताबिक महिला की मौत डूबने के कारण हुई है। महिला के परिवार वालों ने भी शव की पहचान कर ली है। मृतक महिला को अंतिम बार गत दो जनवरी को देखा गया था। (भाषा)