सोनिया गाँधी के नेतृत्व में यूपीए ने अप्रत्याशित सफलता हासिल करते हुए डॉ. मनमोहन सिंह को दोबारा प्रधानमंत्री बनवा दिया। जबकि अक्टूबर में हुए तीन विधानसभाओं के चुनावों में भी यथास्थिति कायम रही और हरियाणा, महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश में निवर्तमान मुख्यमंत्री ही दोबारा पद पर बने रहने में कामयाब रहे।