कई बार मन में ख्याल आता है कि प्रेम का मधुर जीवन जीने वाले दंपति क्या उन दंपतियों से अलग होते हैं, जो प्रेम का सुख नहीं भोग पाते हैं? फिर दिल से आवाज आती है हाँ, बरसों तक वैवाहिक जीवन जीने के बाद भी जो पति पत्नी एक-दूसरे से प्यार करते हैं, वे वस्तुतः कभी भी यह नहीं सोचकर चलते कि उनके संबंध तो बने रहने के लिए ही हैं।