वामा विशेष | आलेख | फैशन | स्वास्थ्य-सौन्दर्य | मातृत्व | डोर रिश्तों की | आप और आपका घर
मुख पृष्ठ » विविध » वामा » फैशन » साइबर सिटी में लैक्मे फैशन वीक की तैयारी
Bookmark and Share Feedback Print
 
ND
ND
किसी फैशन डिजाइन इंस्टीट्यूट के लिए यह वाकई गौरव की बात है कि उसके छात्रों को फैशन के महाकुंभ में बड़े-बड़े और नामी डिजाइनर्स के साथ पार्टि‍सि‍पेकरने का मौका मिले। यही मौका इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन, गुड़गाँव के छात्रों को 5 मार्च से मिलने जा रहा है।

इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन के उभरते युवा डिजाइनरों ने अपना लैक्मे फैशन वीक कलेक्शन साइबर सिटी में फैशन जगत के लोगों के सामने पेश कर यह साबित कर दिया की प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। डिजाइनर जितेंद्र सिंह और यामिनी नासा के गारमेंट कलेक्शन को 'लैबोरी' के रूप में प्रेजेंकिया गया। इंस्टीट्यूट की ही दिव्या यादव ने फैशन वीक के लिए तैयार की गई साड़ी को रैम्प पर करीने से पेश कर खूब वाह-वाही लूटी।

लैक्मे फैशन वीक 5 मार्च से 9 मार्च तक मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इसमें पहली बार आईएनआईएफडी के छात्रों को समर और रिजॉर्ट वियर कलेक्शन डिजाइन करने का मौका मिला है। इसकी तैयारियाँ पिछले कई महीनों से आईएनआईएफडी में चल रही हैं। जेन नैक्स्ट कैटेगरी के डिजाइनरों में चुने गए इन युवा डिजाइनरों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

ND
ND
डिजाइनर यामिनी और दिव्या का कहना है कि इस तरह का अवसर मिलने से उनके उत्साह में तो बढ़ोतरी होती ही है, साथ ही एक ही मंच पर देश के बड़े-बड़े डिजाइनरों के साथ काम करने पर बहुत कुछ सीखने को मिलता है। डिजाइनर जितेंद्र ने बताया कि हर डिजाइनर का सपना होता है कि वह लैक्मे फैशन वीक में भाग ले मगर आईएनआईएफडी के सहयोग से करियर की शुरुआत में ही इस मंच पर अपना टेलेंट दिखाने का मौका मिलना इंस्टीट्यूट के लिए किसी दुर्लभ मौके से कम नहीं है।

आईएनआईएफडी, गुड़गाँव की डायरेक्टर दीपिका हलेन के मुताबिक, आईएनआईएफडी के लिए गौरव की बात है कि उनके बच्चों को विश्व स्तर के लोगों के साथ काम करने का अवसर मिल रहा है। इस तरह के प्रोग्राम्‍स में प्रर्टि‍सि‍पेट करने का मकसद ही फ्यूचर के फैशन डिजाइनरों को एंकरेज करना है।

दीपिका ने बताया कि पहली बार इस फैशन वीक में आईएनआईएफडी के छात्रों द्वारा डिजाइन किए गए समर-रिजॉर्ट 2010 में अपना डिजाइनर कलेक्शन पेश किया जाएगा। सबा खान सुखवंत और आस्था की जोड़ी भी इस फैशन वीक में अपने कलेक्शन को प्रेजेंट करेंगे।
संबंधित जानकारी खोजें