संबंधों को मजबूत करते हुए भारत और रूस ने शुक्रवार को 19 समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिसमें तीन असैन्य परमाणु क्षेत्र में और दूसरा मिग-29 विमानों की खरीदारी से संबंधित है। इसके अलावा गोर्शकोव विमानवाहक पोत का पुनरीक्षित समझौता भी है। गोर्शकोव समझौता पिछले तीन बर्षों से रुका हुआ था। असैन्य परमाणु समझौते के अनुसार रूस 12 परमाणु संयंत्र बनाएगा जिनमें छह...