मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > पति से तलाक लेंगी मैडोना
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पति से तलाक लेंगी मैडोना
अमेरिकी पॉप स्टार मैडोना और उनके पति गाय रिची लंदन में एक-दूसरे से तलाक की औपचारिकता पूरी कर अलग हो जाएँगे।

लंदन हाईकोर्ट के परिवार प्रभाग में दोनों के तलाक के मामले को गुरुवार को सूचीबद्ध किया गया था। इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को हाईकोर्ट के एक जज करेंगे।

हालाँकि प्रख्यात लोग ऐसे मामलों की सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद नहीं रहते, लेकिन मैडोना और उनके पति रिची दोनों इस दौरान उपस्थित रहेंगे।

50 वर्षीय मैडोना और 40 वर्षीय रिची ने पिछले महीने घोषणा की थी कि दोनों ने आठ वर्ष पुराने अपने रिश्ते को समाप्त करने का निर्णय ले लिया है। दोनों के नाम पर संयुक्त रूप से करीब 52 करोड़ 50 लाख डॉलर की सम्पत्ति है।

दोनों का रोक्को नाम का एक पुत्र है। इसके अलावा मैडोना ने वर्ष 2006 में एक बच्चे को गोद लिया था।

उल्लेखनीय है कि मैडोना लुईस वेरोनिका का जन्म मिशीगन में 16 अगस्त 1958 को हुआ था। उनका नाम अब तक की सबसे सफल गायिकाओं में शुमार होता है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
जलदस्यु सोमालिया की गुटबाजी का नतीजा
नई नौकरियाँ देगी फर्स्ट च्वाइस
कद्रदान को तरसता रहा बेशकीमती हीरा
गलत शादी कर ली-ब्रिटनी
ह्यू जैकमैन सबसे ज्यादा सेक्सी
विदरस्पून के लिए बच्चे पहले