मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > चुंबन के समर्थन में चुंबन!
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
चुंबन के समर्थन में चुंबन!
ऑस्ट्रिया के स्कूलों में लड़के-लड़कियों द्वारा एक-दूसरे को चूमना आम बात है, लेकिन बात 'किस' करने से बहुत आगे बढ़ गई तो एक स्कूल के हेडमास्टर को चुम्बन पर बैन लगाना पड़ा।

बस क्या था, छात्र और छात्राएँ ही नहीं बल्कि राजनेता तक उस हेडमास्टर के पीछे पिल पड़े। मामला अपर ऑस्ट्रिया के स्कूल गुंसकिरचेन का है। हेडमास्टर का कहना था कि चुम्बन लेने का चलन हद लाँघने लगा है।

हेडमास्टर का कहना है कि अगर बच्चे दो कक्षा के बीच में एक-दूसरे के गाल पर हलकी 'चोंच' मारकर रह जाते तो कोई बात नहीं, लेकिन वे हद को लाँघ रहे हैं। वे नाटकीय ढंग से एक-दूसरे की बाँहों में गिर जाते हैं और एक-दूसरे के मुँह में चुम्बन लेने लगते हैं।

कभी-कभी वे कई-कई मिनटों तक अंतरंग स्थिति में बने रह जाते हैं। स्कूल के बच्चों के अभिभावक हेडमास्टर के इस कदम से खुश हैं। लेकिन छात्र-छात्राओं व राजनेताओं ने इस कदम को मध्ययुगीन व हास्यास्पद करार दिया है।

एक संगठन ने तो विरोध में शिक्षामंत्री के आफिस के सामने 'किस-इन' धरना देने का ऐलान किया है। मतलब वे एक-दूसरे को किस कर अपना विरोध जताएँगे।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
गवाही देंगे माइकल जैक्सन
ब्रिटेन ने साधा ईरान पर निशाना
पति से तलाक लेंगी मैडोना
जलदस्यु सोमालिया की गुटबाजी का नतीजा
नई नौकरियाँ देगी फर्स्ट च्वाइस
कद्रदान को तरसता रहा बेशकीमती हीरा