मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > रक्षा बजट बढ़वा सकते हैं बुश
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रक्षा बजट बढ़वा सकते हैं बुश
अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश और रक्षामंत्री राबर्ट गेट्स राष्ट्रपति निर्वाचित बराक ओबामा को कम से कम पाँच वर्षों के लिए सैन्य बजट में वृद्धि की सिफारिश कर सकते हैं।

पेंटागन में हथियारों की खरीद से संबंधित वरिष्ठ अधिकारी जॉन यंग ने कहा कि रक्षा खर्च को देखते हुए राष्ट्रपति और रक्षामंत्री द्वारा बजट बढ़ाने की सिफारिश की जाएगी, लेकिन यह वृद्धि कितनी होगी यह अभी निश्चित नहीं है।

यह पूछे जाने पर कि रिपोर्टों में वित्तवर्ष 2010 के लिए 56 अरब डॉलर के रक्षा बजट की सिफारिश की जा रही है, यंग ने कहा कि उन्होंने भी इस तरह के आँकड़े देखे हैं।

एक अन्य प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि रक्षा बजट का काफी बड़ा हिस्सा वैश्विक स्तर पर आतंकवाद से लड़ने के लिए होगा।

उन्होंने कहा कि पेंटागन चाहता है कि इस तरह के अभियान के लिए समय-समय पर अनुरोध कर राशि लिए जाने के बजाय बजट में ही इसके लिए पर्याप्त प्रावधान होना चाहिए।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
सेक्सी टैटू सेक्सी दावत
किस की भी हद होती है
गवाही देंगे माइकल जैक्सन
ब्रिटेन ने साधा ईरान पर निशाना
पति से तलाक लेंगी मैडोना
जलदस्यु सोमालिया की गुटबाजी का नतीजा