अमेरिका के एक अध्ययन के अनुसार यह पाया गया है कि जो लोग जिंदगी से नाखुश हैं या अपनी जिंदगी से ऊब चुके हैं, ऐसे लोग सामान्य लोगों के मुकाबले 30 फीसदी ज्यादा टीवी देखना पसंद करते हैं।
अध्ययन में यह भी पाया गया है कि नाखुश लोगों की बनिस्बत खुश रहने वाले लोग टीवी देखना कम पसंद करते हैं।
पिछले दिनों हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि 30 हजार अमेरिकी वयस्कों ने लाइव साइंस की वेबसाइट को 1975 से 2006 तक लगातार देखा है। अगर खुश रहने वाले लोगों की बात की जाए तो यह लोग सप्ताह में सिर्फ 19 घंटे टीवी देखना पसंद करते हैं।
नाखुश लोग पूरे हफ्ते में 25 घंटे से भी ज्यादा समय तक टीवी देखते हैं। टीवी शोधकर्ताओं का मानना है कि कुछ लोगों की शख्सियत ही ऐसी हो जाती है कि वे जिंदगी के हर एक पहलू में यहाँ तक कि अपनी सामाजिक और निजी जिंदगी में उदासी और नाखुशी को शामिल कर लेते हैं।
ऐसे लोग अगर टीवी का बटन खोलते भी हैं तो वह भी सामान्य रूप से नहीं होता है, बल्कि उनकी यह हरकत भी असामान्य गतिविधि-सी लगती हैं। शोधकर्ता इस निष्कर्ष पर पहुँचे हैं कि टीवी देखने का समय व्यक्ति की खुशी और नाखुशी से जुड़ा है। (नईदुनिया) |