हॉलीवुड की मशहूर गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स ने फिर से अपने पुरानी हेयर स्टाइल को अपना लिया है। कुछ महीनों तक ब्रुनेट शैली में रहने के बाद उन्होंने फिर से अपने बालों को सुनहरे गुच्छे के रूप में ढाल लिया है।
‘डेली मेल’ ऑनलाइन के अनुसार इस मनमौजी गायिका ने कई घंटों तक लॉस एंजिल्स के एक सैलून में अपने बालों की छँटाई करवाई।
सैलून से निकल कर अपनी कार तक पहुँचने के दौरान उन्होंने अपने चेहरे को ‘क्रिश्चन डियोर’ शैली के बड़े चश्मे से ढकने की पूरी कोशिश की। हालाँकि वह अपने आप को पपराजी पत्रकारों से नहीं बचा सकीं जो उनके पैबंददार बालों की एक तस्वीर लेने में सफल हो गए।
ब्रिटनी अक्सर अपने बालों की स्टाइल बदलती रही हैं। केविन फेडरलिन से शादी के बाद और पिछली गमिर्यों में अपने एजेंट जैसन ट्राविक के साथ डेटिंग के दौरान उन्होंने ‘डारकर लॉक्स’ स्टाइल को अपनाया था।
एक समय मानसिक असंतुलन की स्थिति में ब्रिटनी ने अपने बाल मुड़वा लिए थे। हालाँकि ब्रिटनी 1998 से ही (जब वह पहली बार लोकप्रिय हुईं) अपनी ‘ब्लोन्ड लॉक्स’ शैली के बालों के लिए ही जानी जाती हैं। (भाषा)