मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > देशद्रोही पर प्रतिबंध जारी रहेगा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
देशद्रोही पर प्रतिबंध जारी रहेगा
मराठी-गैरमराठी मुद्दे पर बनी हिन्दी फिल्म देशद्रोही के महाराष्ट्र में प्रदर्शन पर राज्य सरकार की ओर से लगाया गया दो महीने का प्रतिबंध जारी रहेगा।

फिल्म 14 नवंबर को महाराष्ट्र को छोड़कर देशभर में प्रदर्शित हो चुकी है। इस बीच बंबई उच्च न्यायालय ने प्रतिबंध पर स्थगन देने से मना करते हुए सरकार को एक बार फिर निर्माताओं का पक्ष सुनने और गुरुवार तक फैसला करने का निर्देश दिया था।

गृह विभाग के सूत्रों के अनुसार प्रतिबंध जारी रहेगा। इस वर्ष फरवरी से मनसे के उत्तर भारतीय विरोधी अभियान के बाद गरमाए माहौल में फिल्म के प्रोमो के टीवी चैनलों पर प्रसारण के बाद सरकार ने कानून और व्यवस्था बिगड़ने की आशंका से फिल्म के प्रदर्शन पर दो महीने का प्रतिबंध लगाने का फैसला किया था।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
एटीएस के खिलाफ जनहित याचिका
उत्तराखंड में मौसम का पहला हिमपात
मालेगाँव धमाके, आरोपियों पर मकोका
सांसद शहाबुद्दीन के खिलाफ वारंट जारी
सर्कुलर ट्रेन से पर्यटक प्रभावित
आज भी बरकरार है कुल्हड़ का राज