मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > बाल कलाकार अजहर को घर मिला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
बाल कलाकार अजहर को घर मिला
फिल्म 'स्लमडॉग मिलेयनियर' के बाल कलाकार अजहरुद्दीन को आखिरकार रहने के लिए अपना घर मिल ही गया है हालाँकि उस घर का मालिक बनने के लिए उसे अपनी पढ़ाई करनी होगी।

फिल्मकारों की ओर से स्थापित जय हो ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार अजहरुद्दीन के लिए पश्चिमी उपनगर सांताक्रूज में 250 वर्ग फुट के क्षेत्रफल वाला फ्लैट खरीदा गया है जिसकी कीमत 20 लाख रुपए है।

ट्रस्ट की नीरजा माटू के अनुसार फ्लैट अजहरुद्दीन के नाम तब किया जायेगा जब वह 18 वर्ष का हो जाएगा ओर अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करेगा।

ट्रस्ट सूत्रों ने कहा कि फिल्म की एक और बाल कलाकार रुबीना अली के लिए भी फ्लैट खरीदने की प्रक्रिया जारी है।

उल्लेखनीय है कि पश्चिमी उपनगर बांद्रा की झोपड़पट्टी में रहने वाले दोनों कलाकार कुछ महीने पूर्व बेघर हो गये थे, जब महानगरपालिका की तोड़ू कार्रवाई में उनके झोपड़े भी तोड़ दिए गये थे।

इस बीच दोनों कलाकारों को मुंबई कांग्रेस ने भी महाराष्ट्र आवासीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) का एक एक फ्लैट दिलवाया है जो 180 वर्ग फुट का है और पश्चिमी उपनगर मालाड के मालवणी इलाके में है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
नक्सलवाद गंभीर समस्या:राजनाथ
जज पर दबाव, मंत्री के ख‍िलाफ याचिका
बलों के कब्जे के प्रयास तेज
बस पुल से गिरी, आठ लोग मरे
पार्टी और जनता निर्णय करेगी-अच्युतानंदन
मुझे पुरुषों से नफरत नहीं-करीना