कार्पोरेट गतिविधियाँ | आर्थिक मंदी | समाचार | साप्ताहिक समीक्षा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » शेयर बाजार » समाचार » अधिग्रहण-विलय सौदे हुए पाँच गुने (Take over, merger deals increase)
Bookmark and Share Feedback Print
 
भारतीय कंपनियों ने इस साल फरवरी माह में 1.3 अरब डॉलर से अधिक मूल्य के अधिग्रहण एवं विलय सौदों की घोषणा की जो फरवरी 2009 की तुलना में पाँच गुना वृद्धि दिखाती है।

वैश्विक परामर्श फर्म ग्रांट थोरंटन के अनुसार इस साल के पहले दो माह में कुल मिलाकर चार अरब डॉलर मूल्य के अधिग्रहण व विलय सौदे किए हैं।

थोरंटन पार्टनर की सहयोगी विशेषज्ञ सी जी श्रीविद्या ने कहा 'अधिग्रहण व विलय तथा निजी इक्विटी सौदों में इस साल शुरू हुआ तेजी का रुख फरवरी में भी बना रहा।'

आलोच्य माह के प्रमुख सौदों में श्री रेणुका इंटरप्राइजेज द्वारा इक्विपाव एसए एक्युकार तथा रेलीगेयर इंटरप्राइजेज द्वारा नार्थगेट कैपिटल का अधिग्रहण सौदा शामिल है।

विलय एवं अधिग्रहण गतिविधियों में तेजी के बावजूद आलोच्य माह का आँकड़ा फरवरी 2008 की तुलना में छोटा है जबकि तीन अरब डॉलर के सौदे हुए। (भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें