| | क्रिकेटरों पर आतंकवादी हमले की अब तक पहली घटना में मंगलवार को श्रीलंका के छह क्रिकेटर घायल हो गए, जबकि उनके सुरक्षाकर्मियों सहित आठ लोग मारे गए, जिसके बाद श्रीलंका सरकार ने तुरंत अपनी क्रिकेट टीम का पाकिस्तान दौरा रद्द कर टीम को वापस बुला लिया। स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा, रहस्यमयी स्पिनर अजंता मेंडिस के अलावा पिछले दो टेस्ट मैच में दोहरे शतक जमाकर चर्चा में आने वाले मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलन समरवीरा, तरंगा परानविताना, सुरंगा लकमल और तिलन तुषारा सुबह गद्दाफी स्टेडियम से एक किलोमीटर से भी कम दूर स्थित लिबर्टी चौक पर हुए हमले में घायल हो गए। |