मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > यूनुस ने ट्वेंटी-20 से संन्यास लिया
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
यूनुस ने ट्वेंटी-20 से संन्यास लिया
पाकिस्तानी कप्तान यूनुस खान ने अपनी टीम को ट्वेंटी-20 विश्वकप खिताब दिलाने के बाद क्रिकेट के इस छोटे प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा की।

यूनुस ने श्रीलंका के खिलाफ लार्ड्स में जीत के बाद कहा कि यह मेरा अंतिम ट्वेंटी-20 मैच था। मैं ट्वेंटी-20 से संन्यास ले रहा हूँ। उन्होंने कहा कि मैं अब 34 साल का हो गया हूँ और इस तरह के क्रिकेट के लिहाज से काफी उम्रदराज हूँ।

यूनुस ने अपने करियर में 22 ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिसमें उन्होंने 25.41 की औसत से 432 रन बनाए। उनका उच्चतम स्कोर 51 रन रहा।

यूनुस ने इससे पहले कहा था कि ट्वेंटी-20 क्रिकेट मनोरंजन के लिए है और यदि उनकी टीम विश्वकप में हार जाती है तो उन्हें बहुत निराशा नहीं होगी।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
देश के लिए तोहफा है विश्व कप:यूनिस
महिला ट्‍वेंटी-20 विश्वकप में इंग्लैंड विजेता
सहवाग का जारी है उतार-चढ़ाव का दौर
पहले से ज्यादा मजबूत हूँ:ली
कैरेबियाई पिचों से अनजान हैं 11 खिलाड़ी
पाकिस्तान ट्‍वेंटी-20 में विश्व चैम्पियन