मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > घरेलू सरजमीं पर विश्व कप जीतना विशेष
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
घरेलू सरजमीं पर विश्व कप जीतना विशेष
इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को विश्व कप फाइनल में तीन माह में दो बार हराया लेकिन कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स के मुताबिक रविवार को अपनी सरजमीं पर टी20 विश्व कप -जीतना विशेष है।

इसी साल मार्च में 50 ओवर का विश्व जीतने वाले इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को रविवार को लॉर्ड्‍स के ऐतिहासिक मैदान पर छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था। विजेता ट्रॉफी उठाए एड्वडर्स की मुस्कान देखने लायक थी।

एडवर्ड्स ने मैच के बाद कहा घरेलू सरजमीं पर विश्व कप जीतना विशेष है। कैथरीन ने बेहतरीन गेंदबाजी की। टॉस जीतना अच्छा था। मैदान पर हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और यह फाइनल में हुआ। कैथरीन ब्रंट ने तूफानी गेंदबाजी करते हुए छह रन देकर तीन विकेट चटकाए।

एडवर्ड्स ने टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए न्यूजीलैंड की भी तारीफ की। फाइनल से पहले न्यूजीलैंड की टीम भी टूर्नामेंट में अजेय थी। उन्होंने कहा कि वह अच्छी टीम है। वह भी अजेय थे और हम भाग्यशाली रहे कि उन्हें हरा दिया।

इंग्लैंड की बल्लेबाज क्लेयर टेलर को पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाज के लिए 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया। उन्होंने पाँच मैचों में 199 रन बनाए। क्लेयर ने नाबाद 39 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के लिए पिछले कुछ महीने बेहतरीन रहे। हमने लक्ष्य का अच्छी तरह पीछा किया और लॉर्ड्स में खेलना बेहतरीन था।

न्यूजीलैंड की कप्तान एमी वॉटकिन्स ने हार के लिए बल्लेबाजी के धराशायी होने को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि फाइनल में प्रदर्शन निराशाजनक रहा। हम पिच को समझ नहीं पाए। शायद 120 का स्कोर प्रतिस्पर्धी होता। हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, मौके बनाए लेकिन हमने काफी रन नहीं बनाए थे।

'प्लेयर ऑफ द मैच' ब्रंट भी अपनी गेंदबाजी से काफी खुश थीं। उन्होंने कहा कि यह अच्छा गेंदबाजी प्रयास था। मैं कुछ स्विंग हासिल करने में सफल रही। यह बड़ा स्कोर नहीं था। हमने अच्छी गेंदबाजी की और दर्शक बेहतरीन थे। घरेलू सरजमीं पर जीतना बेहतरीन है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
सभी प्रारूपों में खेलना चाहते हैं हसी
ब्रॉड इंडीज श्रृंखला के लिए मैच रेफरी नियुक्त
यूनुस ने ट्वेंटी-20 से संन्यास लिया
देश के लिए तोहफा है विश्व कप:यूनुस
महिला ट्‍वेंटी-20 विश्वकप में इंग्लैंड विजेता
सहवाग का जारी है उतार-चढ़ाव का दौर