आलेख | युग पुरुष | अलविदा सौरव | क्रिकेट टिकर | एशेज 2009 | टी-20 विश्व कप | आईपीएल 2009 | कुंबले | क्रिकेट स्कोरकार्ड | खिलाड़ी परिचय | समाचार | वर्तमान/पिछली श्रृंखलाएँ | सचिन | आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2009
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » क्रिकेट » समाचार » स्टीव वॉ से बेहतर कप्तान हैं पोंटिंग:चैपल
 
रिकी पोंटिंग की अगुआई में ऑस्ट्रेलियाई टीम भले ही इंग्लैंड में लगातार दूसरी बार एशेज श्रृंखला हार गई हो, लेकिन पूर्व कप्तान इयान चैपल अभरिकपोटिंबेहतकप्तामानतहैंउनककहनि पोंटिंग मेअपने पूर्ववर्ती स्टीव वॉ से अधिकुशलतहै

चैपल ने 'सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड' से कहा कि पोंटिंग मुश्किल से मुश्किल स्थिति में भी अपने विरोधियों से एक कदम आगे जाकर सोचने की काबिलियत रखते हैं जबकि वॉ के पास इसका नितांत अभाव था। विपक्षी टीमों पर कैसे हावी होना है यह पोंटिंग को अच्छी तरह मालूम है, लेकिन वॉ ऐसे मौकों पर ढीले पड़ जाते थे।

उन्होंने वॉ की कप्तानी में वर्ष 2001 के कोलकाता टेस्ट में भारत के हाथों मिली हार का उदाहरण देते हुए कहा कि वॉ के पास शेन वार्न और ग्लैन मैग्राथ जैसे दिग्गज गेंदबाज थे, लेकिन उन्होंने इंतजार करने की रणनीति अपनाई जबकि वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ ने 376 रन की साझेदारी करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। यह वॉ की एक भयंकर गलती थी।

वर्ष 1971 से 1975 के दौरान 30 टेस्टों में ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तानी करने वाले चैपल ने आगे कहा कि इसके उलट पोंटिंग की कप्तानी में निरंतर निखार आया है। वे विपक्षी टीमों को गलती करने पर मजबूर कर देते हैं। जीत के मामले में भले ही पोंटिंग और वॉ का रिकॉर्ड समान हो लेकिन कप्तानी के मामले में पोंटिंग अपने पूर्ववर्ती वॉ से बीस हैं।
संबंधित जानकारी खोजें