आलेख | युग पुरुष | अलविदा सौरव | क्रिकेट टिकर | एशेज 2009 | चैंपियंस लीग टी-20 | टी-20 विश्व कप | आईपीएल 2009 | कुंबले | क्रिकेट स्कोरकार्ड | खिलाड़ी परिचय | समाचार | वर्तमान/पिछली श्रृंखलाएँ | सचिन | आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2009
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » क्रिकेट » समाचार » ऑल स्टार इलेवन में कोई भारतीय नहीं
Feedback Print Bookmark and Share
 
PR
भारत की तीनों टीमों के सेमीफाइनल में भी नहीं पहुँच पाने के कारण चैंपियन्स लीग ऑल स्टार इलेवन में कोई भी भारतीय खिलाड़ी जगह नहीं बना पाया हालाँकि इसमें अब भी रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु के दो खिलाड़ी शामिल हैं।

भारत की तीनों टीमें रायल चैलेंजर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और डेक्कन चार्जर्स पहले ही बाहर हो गई थी, जिससे सेमीफाइनल के बाद चुनी गई इस टीम में किसी भारतीय क्रिकेटर को जगह नहीं मिल पाई लेकिन रॉयल चैलेंजर्स की तरफ से खेलने वाले रोस टेलर और जाक कैलिस ग्रुप और लीग चरण में अपने शानदार प्रदर्शन से अब भी ऑल स्टार इलेवन का हिस्सा बने हुए हैं।

इस बीच आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार न्यू साउथ वेल्स ब्लूज के तेज गेंदबाज ब्रेट ली, ऑलराउंडर मोएजेस हेनरिक्स और सलामी बल्लेबाज फिलिप ह्यूज भी ऑल स्टार इलेवन में शामिल हो गए हैं। ब्लूज के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर पहले से ही इसका हिस्सा हैं।

इस सूची में त्रिनिडाड एंड टोबैगो के तीन खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड, विकेटकीपर दिनेश रामदीन और ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो शामिल हैं। अंतिम टीम का चयन शुक्रवार की रात होने वाले फाइनल के बाद किया जाएगा।

ऑल स्टार इलेवन इस प्रकार है - फिलिप ह्यूज, डेविड वार्नर (दोनों न्यू साउथ वेल्स), जेपी डुमिनी (केप कोबराज) रोस टेलर, जैक्स कैलिस (दोनों रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), कीरोना पोलार्ड, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो (तीनों त्रिनिडाड एंड टोबैगो), मोएजेस हेनरिक्स, ब्रेट ली (दोनों न्यू साउथ वेल्स), क्लाइंट मैकाय (विक्टोरिया बुशरेंजर्स)।
संबंधित जानकारी खोजें