राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की टीम में जगह बनाने के बावजूद ओलिंपिक काँस्य पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदरसिंह ने कहा कि वह चयन ट्रायल से नाखुश हैं क्योंकि कुछ काबिल मुक्केबाजों को जगह नहीं दी गई है। विजेंदर ने कहा कि मैं ट्रायल से खुश नहीं हूँ। अंतरराष्ट्रीय रैफरियों और जजों को बुलाया गया और इसे टूर्नामेंट का रूप दिया गया लेकिन इसका क्या फायदा...