समाचार | रोचक-रोमांचक | आलेख | हॉकी विश्व कप 2010
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » अन्य खेल » समाचार » जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया में खिताबी भिड़ंत
Bookmark and Share Feedback Print
 
PTI
आक्रामक हॉकी की नई परिभाषा गढते हुए ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप के सेमीफाइनल में हॉलैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया, जहाँ लगातार तीसरी बार उसका मुकाबला दो बार की चैम्पियन जर्मनी से होगा।

ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप और चैम्पियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंटों में हॉलैंड के खिलाफ नौ मैचों में से एक भी नहीं गँवाया है। यह सिलसिला कोच रिक चार्ल्सवर्थ की टीम ने यहाँ भी बरकरार रखा। उसके तेज रफ्तार और आक्रामक खेल का डच टीम के पास कोई तोड़ नहीं था।

ऑस्ट्रेलिया के लिये ल्यूक डोरनर (27वें मिनट) और ग्लेन टर्नर (55वें मिनट) ने गोल किए जबकि हॉलैंड के लिए ताइके ताकेमा (56वें मिनट) ने पेनल्टी स्ट्रोक के जरिये गोल दागा।

पहले हाफ में ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण को रोकने में ही डच खिलाड़ी व्यस्त रहे। पहले हाफ में दोनों टीमों को दो-दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन डच टीम एक भी तब्दील नहीं कर सकी।

ऑस्ट्रेलिया को आठवें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन हॉलैंड की टीम के रेफरल माँने पर वीडियो अंपायर ने उसे रद्द कर दिया। हॉलैंड को 23वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नरमिला लेकिन उस समय उसके चैम्पियन ड्रैग फ्लिकर ताइके ताकेमा मैदान में नहीं थे।

ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए डोरनर ने 27वें मिनट में मिले पहले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर बढ़त बनाई। डोरनर का यह टूर्नामेंट में सातवाँ गोल था। हॉलैंड को 30वें और ऑस्ट्रेलिया को 34वें मिनट में फिर पेनल्टी कॉर्नर मिले, जो बेकार गए। हाफ टाइम तक ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 की बढ़त बनाए रखी।

दूसरे हाफ में भी डच खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई रफ्तार का सामना नहीं कर सके। उन्हें 50वें मिनट में बराबरी का गोल करने का सुनहरा मौका मिला लेकिन डी के भीतर जाकर उसके फारवर्ड चूक कर गए और बेहतरीन मूव गोल में नहीं बदल सका।

ऑस्ट्रेलिया की बढ़त को 55वें मिनट में टर्नर ने दोगुना किया और हॉलैंड के गोल के सामने तेजी से पलटते हुए रिवर्स ॉट पर गेंद गोल के भीतर डाल दी।

डच गोलकीपर गुस वोगेल्स खड़े देखते रह गए। टर्नर का यह टूर्नामेंट में छठा गोल था। हॉलैंड को 56वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे उसके चैम्पियन ड्रैग फ्लिकर ताकेमा ने गोल में बदलने में चूक नहीं की। (भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें